Happy Donars
सर्व समाज वेलफेयर फाउंडेशन एक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। संस्था समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का संचालन करती है। हमारा प्रयास है कि समाज में समानता, सहयोग, भाईचारा और मानव सेवा की भावना को मजबूत बनाया जाए तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो।
समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता की पहुँच सुनिश्चित करना।
सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना और उनका लाभ दिलाना।
विद्यालय, महाविद्यालय और तकनीकी संस्थानों को सहयोग प्रदान करना तथा डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, रक्तदान एवं दिव्यांगजनों की सहायता जैसे जनकल्याणकारी कार्य करना।
असहाय, वृद्धजनों और जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर समाज में समानता एवं सहयोग की भावना विकसित करना।
सरकारी योजनाओं की सही जानकारी जन-जन तक पहुँचाना तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करना।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम एवं विकासात्मक गतिविधियों का संचालन करना।
वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों द्वारा प्रकृति संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामूहिक विवाह एवं सामाजिक सहयोग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना।
योग, ध्यान और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित और सार्थक प्रयास करना।
जरूरतमंद व्यक्तियों एवं परिवारों को आर्थिक सहयोग, शिक्षा, राशन, दवाई, जागरूकता और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराना।
भोजन वितरण, स्वच्छता जागरूकता और अन्य जनसेवा कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करना और योग्य व्यक्तियों को जागरूक करना।
युवाओं को खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और खेल प्रबंधन करना।
आय, बचत, निवेश एवं वित्तीय प्रबंधन संबंधी जागरूकता फैलाकर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कर्जमुक्त के लिए प्रेरित करना।
समाज सेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन
एक समृद्ध, शिक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण
सर्व समाज वेलफेयर फाउंडेशन का मिशन समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से जरूरतमंद, वंचित एवं कमजोर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते हुए एक समतामूलक, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
सर्व समाज वेलफेयर फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। आपका प्रत्येक सहयोग जरूरतमंद परिवारों, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक बनता है। आप संस्था के बैंक खाते में अपनी स्वैच्छिक राशि जमा करके इस सेवा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।